नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बॉन्ड के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। इस राशि का इस्तेमाल कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। एनएचएआई ने 10,000 करोड़ रुपये के कर योग्य, सुरक्षित भुनाने योग्य एवं गैर-परिवर्तनीय बॉन्ड के सार्वजनिक निर्गम के लिए दस्तावेज जमा कराए हैं। एक या उससे अधिक किस्तों में बॉन्ड के जरिये ये धन राशि जुटाई जाएगी। सेबी को उपलब्ध कराये गए दस्तावेजों के मसौदे में कहा गया है कि इस निर्गम के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DS5bhZ