नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच सटोरियों के सौदा बढ़ाये जाने के साथ वायदा बाजार में कच्चा तेल 0.08 प्रतिशत तक सुधरकर 3,626 रुपये प्रति बैरल के भाव तक पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में कच्चा तेल दिसंबर डिलीवरी 3 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,626 रुपये प्रति बैरल तक पहुंच गया। इस अनुबंध में 1,986 लॉट के लिये कारोबार हुआ। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के साथ कारोबारियों द्वारा सौदा बढ़ाये जाने से कच्चे तेल के वायदा भाव में तेजी आयी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DK49DI