स्टॉकिस्टों की लिवाली से बीते सप्ताह चुनिंदा दलहन कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) बाजार में सीमित आपूर्ति के बीच दाल मिलों और फुटकर कारोबारियों की मांग बढ़ने के कारण स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के थोक दलहन बाजार में बीते सप्ताह मजबूती का रुख दिखाई दिया। मसूर की अगुवाई में चुनिंदा दलहन कीमतों में 400 रुपये प्रति क्विन्टल तक की तेजी आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति घटने की वजह से तैयार स्टॉक की कमी के मुकाबले फुटकर कारोबारियों और दाल मिलों की मांग बढ़ने के कारण स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से मुख्यत: मसूर और अन्य दलहनों की कीमतों में तेजी आयी। राष्ट्रीय राजधानी में मसूर छोटी और बोल्ड की कीमतें 200 - 200 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 3,850 - 4,100 रुपये और 3,900 - 4,200 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुईं। इसकी दाल स्थानीय और बेहतरीन गुणवत्ता किस्म की कीमतें 400 - 400 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 4,500 - 4,900 रुपये और 4,600 - 5,000 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुईं। चना की कीमत पिछले सप्ताहांत के 4,050 - 4,150 रुपये के मुकाबले समीक्षाधीन सप्ताहांत में 4,300 - 4,400 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। इसके दाल स्थानीय और बेहतरीन गुणवत्ता किस्म की कीमतें 300 - 300 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 4,600 - 5,000 रुपये और 5,000 - 5,100 रुपये रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। काबुली चना छोटी किस्म की कीमत भी 100 रुपये की तेजी के साथ 4,800 - 5,600 रुपये रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। जबकि राजमा चित्रा की कीमत 50 रुपये की तेजी के साथ 6,250 - 8,450 रुपये रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। दूसरी ओर सीमित सौदों के बीच अरहर और इसकी दाल दड़ा किस्म की कीमतें एक सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद पिछले सप्ताहांत के बंद स्तर क्रमश: 3,650 रुपये और 4,900-6,800 रुपये प्रति क्विन्टल पर पूर्ववत बंद हुईं। मोठ की कीमत भी स्थिरता का रुख दर्शाती 3,800 - 4,200 रुपये रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई।भाषा राजेश रमणरमण

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2pcko4a
Previous Post
Next Post
Related Posts