भारी स्टॉक और कमजोर मांग के कारण चीनी कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) बाजार में भारी मात्रा में स्टॉक होने के बीच कमजोर मांग के कारण शुक्रवार को दिल्ली के थोक चीनी बाजार में चीनी कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विन्टल की गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि स्टॉकिस्टों और थोक उपभोक्ताओं की कमजोर मांग के अलावा चीनी मिलों की निरंतर आपूर्ति के कारण भारी मात्रा में स्टॉक जमा होने से चीनी कीमतों में गिरावट आई। देश में चीनी उत्पादन वर्ष 2017 - 18 के सत्र (अक्तूबर से सितंबर) में रिकॉर्ड 3.2 करोड़ टन हो गया जो पिछले साल 2.03 करोड़ टन ही था। चीनी मिल डिलीवरी एम-30

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OGMwYc
Previous Post
Next Post
Related Posts