दिल्ली और मुजफ्फरनगर में गुड़ चक्कू की कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) मंडी में सटोरिया लिवाली के बीच स्टॉक की कमी के कारण दिल्ली के थोक गुड़ मंडी में गुरुवार को गुड़ चक्की की कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विन्टल की तेजी आई। अन्यत्र, मामूली समर्थन के कारण गुड़ के अन्य किस्मों की कीमतें पूर्वस्तर पर ही बनी रहीं। स्टॉक की कमी के कारण मुजफ्फरनगर के गुड़ मंडी में भी मजबूती का रुख दिखाई दिया और गुड़ चक्कू की कीमत में 250 रुपये की तेजी आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि स्टॉकिस्टों और फुटकर कारोबारियों की भारी लिवाली के बीच गुड़ बनाने वाले क्षेत्रों से नगण्य आवक के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MPkXdh
Previous Post
Next Post
Related Posts