लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में हुई कई साल बाद वृद्धि

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) समेत लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दर अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 0.4 प्रतिशत तक बढ़ा दी है। इन दरों में कई साल बाद वृद्धि की गयी है। यह निर्णय लघु बचत को प्रोत्साहित करने तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चियों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों को तिमाही के आधार पर संशोधित किया जाता है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्विटर पर कहा कि यह कदम छोटी बचत करने वालों की मदद करने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2pntB9R
Previous Post
Next Post
Related Posts