डीएचएफएल ने दोहराया, वित्तीय दायित्व निभाने में कोई गड़बड़ी नहीं

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) आवासीय क्षेत्र में वित्तपोषण करने वाली कंपनी डीएचएफएल ने सोमवार को फिर से कहा कि उसने अपनी किसी भी वित्तीय देनदारी का भुगतान करने में कोई गड़बड़ी नहीं की और देनदारी चुकाने में देरी का एक भी मामला नहीं है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 42 प्रतिशत से अधिक गिर गया था। कंपनी ने जारी बयान में कहा, ‘‘डीएचएफएल आज जोर देकर कहता है कि कंपनी ने किसी बांड या किसी वित्तीय देनदारी का भुगतान करने में कोई चूक नहीं की है और ना ही उसके खिलाफ किसी पुनर्भुगतान या देनदारी में देरी का एक भी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QOdPRT
Previous Post
Next Post
Related Posts