नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण सोमवार को दिल्ली के थोक दाल एवं दलहन बाजार में मसूर और इसके दाल की कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विन्टल तक की गिरावट आई। हालांकि छिटपुट पूछताछ के कारण उड़द और इसके दाल की कीमतों में तेजी आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में तैयार स्टॉक होने के मुकाबले फुटकर कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण मुख्यत: मसूर और इसके दाल की कीमतों में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में मसूर छोटी और बोल्ड की कीमतें 50 - 50 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 3,700 - 3,950 रुपये और
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xM722m