मुंबई, 27 सितंबर (भाषा) सरकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमन उदार करेगी ताकि इस क्षेत्र को प्रोत्साहन दिया जा सके। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र ने 8.7 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित किया है। औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) के संयुक्त सचिव राजीव अग्रवाल ने उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित ‘वर्ल्ड आफ फूड इंडिया’ सम्मेलन के मौके पर अलग से पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हमें पहले ही खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में 8.7 अरब डॉलर का निवेश मिला है। हम अड़चनों को दूर करने का प्रयास कर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zA1oCs