नयी दिलली, 25 सितंबर (भाषा) सरकार की वित्तीय स्थिति में अगस्त माह में सुधार दिखाई दिया। इस दौरान राजकोषीय घाटा पूरे साल के बजट अनुमान का 94.7 प्रतिशत रहा। इसके पीछे मुख्य वजह बेहतर व्यय प्रबंधन रही। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। पिछले वित्त वर्ष में अगस्त अंत में राजकोषीय घाटा पूरे साल के अनुमान का 96.1 प्रतिशत पर था। वास्तविक आंकड़ों में यदि देखा जाये तो चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह के दौरान कुल खर्च और कुल प्राप्ति के बीच का अंतर यानी राजकोषीय घाटा 5.91 लाख करोड़ रुपये रहा। सरकार ने इस साल के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QUBQqp