शेयर बाजार में पांच दिन की गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा

मुंबई, 25 सितंबर (भाषा) शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स लगातार पांच दिन की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को उतार चढ़ाव भरे कारोबार में 347 अंक की बढ़त पर रहा। बैंकिंग तथा एफएमसीजी कंपनियों में चुनिंदा लिवाली के समर्थन से सेंसेक्स में यह सुधार आया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उथल-पुथल भरे कारोबार में 347.04 अंक यानी 0.96 प्रतिशत मजबूत होकर 36,652.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊपर में 36,705.79 और नीचे में 36,064.10 अंक तक गया। पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स कुल मिला कर 1,785.62 अंक गिरा था। एचडीएफसी तथा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xOVTOj
Previous Post
Next Post
Related Posts