ट्रंप प्रशासन ने ऐसे नियम सुझाए हैं जिसके तहत अगर प्रवासी नागरिक चिकित्सा सहायता, फूड स्टाम्प, आवास वाउचर्स और अन्य तरह की सरकारी सहायता का फायदा उठाते हैं तो उन्हें ग्रीन कार्ड देने से इनकार किया जा सकता है। इस नए नियम से अमेरिका में रह रहे हजारों भारतीय बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। गृह सुरक्षा मंत्री ने इन प्रस्तावित नियमों पर 21 सितंबर को हस्ताक्षर किए हैं और इसे मंत्रालय की वेबसाइट पर डाला गया है। वहीं सिलिकॉन वैली स्थित टेक-इंडस्ट्री और नेताओं ने इसकी आलोचना की है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2O3EA6k