नोएडा, 27 सितंबर (भाषा) बिजली मंत्री आर के सिंह ने गुरूवार को एनटीपीसी तथा डीवीसी जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनियों से उत्पादन बढ़ाने के लिये और कोयला खान हासिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि तापीय बिजलीघर विद्युत उपलब्ध कराने के मामले में मूल स्रोत बना रहेगा। मंत्री ने बिजली ग्रिड में अक्षय ऊर्जा उपलब्धता बढ़ने से संतुलित विद्युत आपूर्ति के लिये तापीय बिजली उत्पादकों को उच्च शुल्क के रूप में प्रोत्साहन देने को लेकर भी आश्वस्त किया। इसका कारण यह है कि स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से 24 घंटे बिजली पैदा नहीं की जा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QfwRQ3