देहरादून, 27 सितम्बर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से प्रसिद्ध उद्योगपति और अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने भेंट की। मुलाकात में प्रदेश में ऊर्जा के अलावा कृषि, संचार एवं पर्यटन से सम्बन्धित अवस्थापना योजनाओं में निवेश से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। गुरूवार को यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार देर रात मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात में रावत ने अडाणी के प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में निवेश की पहल को देश—विदेश के उद्यमियों द्वारा सराहा गया है। यह पहल राज्य के आर्थिक विकास एवं
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NIXaRV