बीते सप्ताह सोने की चमक बढ़ी, चांदी भी मजबूत

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) विदेशों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की भारी लिवाली के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी का रुख दिखाई दिया और सोने की कीमत 30 रुपये की तेजी के साथ 31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 650 रुपये की तेजी के साथ 38,150 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि चालू त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की निरंतर लिवाली

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2I8dfdB
Previous Post
Next Post
Related Posts