नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) सरकार द्वारा इथेनॉल की कीमत में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के कारण स्टॉकिस्टों और थोक उपभोक्ताओं की आक्रामक लिवाली से लगातार दूसरे सप्ताह चीनी की मांग रही और कीमतों में 75 रुपये प्रति क्विन्टल तक की तेजी आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि चीनी मिलों की मामूली आपूर्ति के बीच स्टॉकिस्टों तथा शीतलपेय एवं आइसक्रीम निर्माता जैसे थोक उपभोक्ताओं की जोरदार लिवाली से मुख्यत: लगातार दूसरे सप्ताह चीनी कीमतों में तेजी आई। सरकार ने अधिशेष गन्ना उत्पादन को खपाने और तेल आयात पर देश की निर्भरता को कम
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2pwSsIo