संयुक्त राष्ट्र, 27 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों को संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण क्षेत्र में दिये जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन तथा पर्यावरणीय कार्रवाई की दिशा में नए क्षेत्रों को प्रोत्साहन की दोनों नेताओं की पहल पर यह सम्मान देने की घोषणा की गई है। मोदी और मैक्रां दुनिया के उन छह प्रबुद्ध लोगों में हैं जिन्हें पर्यावरण में बदलाव लाने के लिए ‘चैंपियंस आफ द अर्थ अवॉर्ड’ देने की घोषणा की गई है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने कहा, ‘‘इस साल सम्मान
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xHa74x