लखनऊ, 27 सितम्बर (भाषा) रिटेल क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी ‘वालमार्ट’ भारत के किसानों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास के तहत अगले पांच साल में 180 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वालमार्ट इंटरनेशनल की मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) जुडिथ मैक्केना ने आज राजधानी लखनऊ से सटे कासिमपुर गांव में स्थानीय किसानों के साथ बैठक के दौरान कहा कि वालमार्ट फाउंडेशन अगले पांच वर्षों के दौरान किसानों का जीवन-स्तर सुधारने के लिये 180 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस मौके पर मैक्केना के साथ वालमार्ट इंडिया के सीईओ कृष अय्यर, मुख्य कारपोरेट अफेयर्स अधिकारी रजनीश कुमार और फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ बिन्नी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OU0KVF