Honda CB Shine बनीं सबसे ज्‍यादा बिकने वाली बाइक

Honda CB Shine बनीं सबसे ज्‍यादा बिकने वाली बाइक

होंडा की CB Shine एक बार फिर से टॉप सेलिंग बाइक बन गई है। इस साल त्योहारों की शुरुआत के साथ ही 125 सीसी मोटरसाइकल सेगमेन्ट (भारत के दूसरे सबसे बड़े मोटरसाइकल सेगमेन्ट) में नए रिकॉर्ड बनाए हैं

from कार और बाइक खबरें, Car and Bike, ऑटो सेक्टर | NavBharat Times http://bit.ly/2OpQt6R
इंडियाबुल्स, डीएचएफएल में निवेश को लेकर म्यूचुअल फंड कंपनियों को कोई सलाह नहीं दी: सेबी

इंडियाबुल्स, डीएचएफएल में निवेश को लेकर म्यूचुअल फंड कंपनियों को कोई सलाह नहीं दी: सेबी

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों को इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और दीवान हाउसिंग फाइनेंस में मौजूदा निवेश को बढ़ाने के खिलाफ कोई परामर्श (एडवाइजरी) जारी नहीं किया है। सेबी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नियामक ने बयान में कहा, "मीडिया के कुछ हल्कों से आ रही खबरों में कहा गया है कि सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से इंडियाबुल्स और दीवान हाउसिंग फाइनेंस में निवेश नहीं बढ़ाने की सलाह दी है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सेबी ने इस तरह का कोई परामर्श जारी नहीं किया है।" सूत्रों के मुताबिक, सेबी की

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DzcjQS
मर्लिन मुनरो की कार होगी नीलाम, करोड़ों में बिकने की उम्‍मीद

मर्लिन मुनरो की कार होगी नीलाम, करोड़ों में बिकने की उम्‍मीद

हॉलिवुड की खूबसूरत और सेक्‍सी अदाकारा मर्लिन मुनरो की कार नीलाम होने जा रही है। नवंबर में इसे नीलामी के लिए रखा जाएगा। इसके करोड़ों में बिकने की उम्‍मीद है। आइए जानते हैं मुनरो की कार में क्‍या हैं खास बातें

from कार और बाइक खबरें, Car and Bike, ऑटो सेक्टर | NavBharat Times http://bit.ly/2xHZtdI
वैश्विक व्यापार चुनौतियों पर विचार के लिये उच्च स्तरीय समूह गठित

वैश्विक व्यापार चुनौतियों पर विचार के लिये उच्च स्तरीय समूह गठित

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने वैश्विक मोर्चे पर जारी व्यापार युद्ध से जुड़ी चुनौतियों को समाप्त करने और देश से माल एवं सेवा निर्यात को बढ़ावा देने के तरीके सुझाने के लिये शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय परामर्श समूह का गठन किया। मंत्रालय ने बयान में कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने समूह के गठन को मंजूरी दे दी है। इसमें कहा गया, "यह समूह वैश्विक स्तर पर माल एवं सेवा व्यापार में देश की हिस्सेदारी बढ़ाने के तरीकों पर विचार करेगा। यह द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में दबाव का प्रबंधन और नयी पीढ़ी की नीति निर्माण पर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QeiDig
आपूर्ति में गिरावट के कारण लालमिर्च और हल्दी की कीमतों में तेजी

आपूर्ति में गिरावट के कारण लालमिर्च और हल्दी की कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) बाजार में स्टॉक की कमी होने के बीच फुटकर कारोबारियों और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के थोक किराना बाजार में शुक्रवार को लालर्मिर्च और हल्दी की कीमतों में 100 - 100 रुपये प्रति क्विन्टल तक की तेजी आई। इसके अलावा वायदा बाजार में मजबूती के रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति घटने के कारण तेजी के रुख को समर्थन मिला। लालमिर्च और हल्दी की कीमतें 100 - 100 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 5,600 - 13,600 रुपये और 7,600 - 10,500 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xIqptI
कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग से सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की

कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग से सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों के कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 250 रुपये लुढ़ककर 31,300 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं के कमजोर उठाव से चांदी भी 450 रुपये टूटकर 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले साल ब्याज दर में वृद्धि का संकेत देने से डॉलर मजबूत हो गया जिससे वैश्विक सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख बन गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में गुरुवार को सोना 0.98 प्रतिशत के नुकसान

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2R3lrA9
सीमित गतिविधियों वाले कारोबार में दलहन कीमतें अपरिवर्तित रहीं

सीमित गतिविधियों वाले कारोबार में दलहन कीमतें अपरिवर्तित रहीं

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) लिवाली और बिकवाली के बीच शुक्रवार को दिल्ली के थोक दाल एवं दलहन बाजार में स्थिरता का रुख दिखाई दिया जहां दलहन कीमतें सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद लगभग पूर्वस्तर पर ही बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि छिटपुट मांग के मुकाबले पर्याप्त मात्रा में तैयार स्टॉक के जमा होने से दलहन कीमतें पूर्ववत बनी रहीं। दाल- दलहन के बंद भाव (रुपये प्रति क्विंटल में) आज इस प्रकार रहे- उड़द 4,000 - 4,950 रुपये, उड़द छिलका (स्थानीय) 5,000 - 5,100 रुपये, उड़द बेहतरीन 5,100 - 5,600 रुपये, धोया 5,550 - 5,750 रुपये, मूंग 4,900

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DE7fee