टोक्यो, 21 मई (एपी) कोरोना वायरस महामारी के कारण मंदी का सामना कर रहे जापान का निर्यात अप्रैल में करीब 22 प्रतिशत घट गया, जो पिछले एक दशक से अधिक समय में सबसे बड़ी गिरावट है। जापान के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस दौरान आयात में सात प्रतिशत की कमी हुई। निर्यात में गिरावट 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद सबसे अधिक है। जापान की अर्थव्यवस्था निर्यात पर निर्भर है। दूसरे देशों की तरह जापान में भी लोगों को घर से काम करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। जापान का निर्यात अप्रैल में 5200 अरब ये (48 अरब डॉलर) रहा, जो 2019 की समान अवधि में 6700 अरब येन था। इस दौरान आयात 6600 अरब येन से घटकर 6100 अरब येन रह गया। जापान द्वारा अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात में सबसे अधिक गिरावट हुई। इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, रूस, ईरान और इटली के लिए निर्यात में भी कमी आई।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://bit.ly/3e6jtcG