नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने पिछले दो साल से भी कम समय में देश के किसानों एवं बेरोजगार युवकों को मधुमक्खी पालने के लिये एक लाख से अधिक बक्से दिये हैं। आयोग ने यह ‘हनी मिशन’ के तहत किया है। केवीआईसी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि आयोग ने मधुमक्खी पालन के लिये अब तक 1,01,000 बक्से वितरित किये हैं। यह देश में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत रोजगार के 10 हजार से अधिक अवसर सृजित किये गये हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/3051mOr