एम जुल्करनैन लाहौर, छह फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को मंगलवार देर रात लाहौर हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने देश से बाहर जाने से रोक दिया। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अनुसार, गिलानी दक्षिण कोरिया जाने के लिए लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। लेकिन, उनका नाम उड़ान प्रतिबंध सूची (नो-फ्लाई लिस्ट) में है। गिलानी बैंकॉक के रास्ते दक्षिण कोरिया जाने वाले थे। एफआईए ने कहा, ‘‘हवाई अड्डे की आव्रजन खिड़की पर गिलानी को बताया गया कि उनका नाम काली सूची में रखा गया है, इसलिए वह देश से बाहर नहीं ज
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2RHnTv9