नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) जाने माने उद्योगपति एवं आईटीसी कंपनी के चेयरमैन वाई.सी.देवेश्वर का शनिवार की सुबह निधन हो गया। देवेश्वर (72) को सिगरेट बनाने वाली कंपनी आईटीसी को एफएमसीजी, हॉस्पिटलिटी, आईटी समेत विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनी बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने 2017 में कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद छोड़ा था। हालांकि, वह अभी भी गैर-कार्यकारी चेयरमैन बने हुए थे। आईटीसी के प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने एक बयान में कहा, ‘‘आईटीसी के चेयरमैन वाई.सी.देवेश्वर के निधन पर हम गहरा दुख व्यक्त करते हैं।’’ पुरी ने कहा कि देवेश्वर ने पूरे उत्साह
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/30aRTVD