इस्लामाबाद, 11 मई (भाषा) नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के बीच राहत पैकेज को लेकर बातचीत सप्ताहांत भी जारी रहेगी। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लोगों पर कर बोझ डालने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इससे दोनों पक्षों के बीच जारी बातचीत ठहराव के कगार पर पहुंच गयी है। आईएमएफ दल के प्रमुख अर्नेस्टो रीगो अभी यहां ही हैं। पाकिस्तान को आईएमएफ से तीन साल के लिये करीब 6.50 अरब डॉलर का राहत पैकेज मिलने की उम्मीद है। स्थानीय अखबार
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WAscf7