नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर धारणा के अनुरूप निवेशक अपने सौदों की कटान करने में लग गये जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 20.5 रुपये की गिरावट के साथ 4,487 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से निरंतर आवक की वजह से हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए निवेशकों ने अपने सौदों की कटान की जिससे ग्वारसीड के वायदा कीमत में गिरावट आई। एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 20.5 रुपये अथवा 1.45 प्रतिशत की हानि के साथ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VEFPgH