अर्थशास्त्रियों ने केंद्र, राज्यों का ऋण घटाने की जरूरत बताई, राजस्व के नये तरीके खोजने पर जोर दिया

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) प्रबुद्ध अर्थशास्त्रियों ने केंद्र और राज्यों के ऋण को कम करने की जरूरत बताते हुए सुझाव दिया है कि सरकार राजस्व जुटाने के नए तरीके मसलन खान नीलामी आदि पर जोर दे। साथ ही वह खर्चों को कम करने का भी प्रयास करे। देश के 12 प्रमुख अर्थशास्त्रियों की बुधवार को यहां 15वें वित्त आयोग के साथ बैठक हुई। इस बैठक में अर्थशास्त्रियों ने बजट की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया जिससे सरकार कम राजकोषीय घाटे के लिए बजट नहीं बनाए। उसे पूरी तरह पता होना चाहिए कि वह क्या हासिल करने जा रही है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HaS8bV
Previous Post
Next Post
Related Posts