इंजीनियरिंग निर्यातकों के लिये इस्पात उपलब्धता पर गौर करने के लिये सरकार करेगी समिति का गठन

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) सरकार ने इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यातकों के लिये प्रतिस्पर्धी कीमतों पर इस्पात की उपलब्धता पर गौर करने को लेकर विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) की अगुवाई में एक समिति गठित करने का निर्णय किया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘समिति दो महीने के भीतर इस्पात और वाणिज्य मंत्रालयों को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। समिति उपायों का सुझाव देगी जो इस्पात उत्पादकों तथा इंजीनियरिंग निर्यातकों दोनों के लिये लाभदायक होगा।’’ इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात करने वाले यह मांग कर रहे हैं उन्हें इस्पात वैश्विक कीमतों पर मिलनी चाहिए क्योंकि घरेलू दर ऊंची है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HeM41T
Previous Post
Next Post
Related Posts