बिजली की औसत हाजिर कीमत मई में 3.50 रुपये प्रति यूनिट से कम रहने का अनुमान

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) बिजली संयंत्रों के लिये कोयले की पर्याप्त उपलब्धता तथा स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से विस्तृत आपूर्ति के कारण मई महीने में बिजली की औसत हाजिर कीमत 3.50 रुपये प्रति यूनिट के पार जाने की आशंका नहीं है। विशेषज्ञों ने यह कहा है। उद्योग के एक विशेषज्ञ ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘1,78,000 मेगावाट की उच्च मांग के बाद भी मई के दौरान बिजली की औसत हाजिर कीमत 3.50 रुपये प्रति यूनिट से अधिक होने की आशंका नहीं है। इसका कारण मुख्यत: पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा और पनबिजली जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से बेहतर आपूर्ति तथा बिजली उत्पादन

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2W2rDNQ
Previous Post
Next Post
Related Posts