नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) अडाणी समूह को म्यामां में नया कंटेनर टर्मिनल विकसित करने की मंजूरियां मिल गई हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समूह अपने बंदरगाह परिचालन को भारतीय सीमा से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। यह आस्ट्रेलिया के बाद अडाणी का दूसरा अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह होगा। समूह ने कहा कि उसका यह निवेश म्यामां के खिलाफ आस्ट्रेलिया, अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करता। अडाणी समूह ने कहा, ‘‘हमारा यह निवेश किसी भी तरीके से अनैतिक नहीं है और न ही मानवाधिकार का उल्लंघन करता है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘अपने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QbTnKV