नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) मकान, दुकान और जमीन के लिये कर्ज देने वाली एचडीएफसी ने संकट में फंसी जेट एयरवेज के दफ्तर को बिक्री के लिये रखा है। इसके लिये आरक्षित मूल्य 245 करोड़ रुपये रखा गया है। कंपनी ने बकाया कर्ज की वसूली के लिये यह कदम उठाया है। जेट एयरवेज का परिचालन 17 अप्रैल से अस्थायी रूप से बंद है। एयरलाइन के ऊपर एचडीएफसी का 414 करोड़ रुपये बकाया है। एचडीएफसी ने सार्वजनिक नोटिस में कहा, ‘‘कर्जदार (जेट एयरवेज) 414.80 करोड़ रुपये का बकाया लौटाने में विफल
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2vNdbdQ