वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर, उनके पति फिर ईडी के समक्ष पेश हुए

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन बैंक कर्ज धोखाधड़ी और धनशोधन से जुड़े मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष फिर पेश हुए। सोमवार को दोनों से ईडी ने आठ घंटे से अधिक तक पूछताछ की थी। यह पहला मौका है जब एजेंसी उनसे दिल्ली में पूछताछ कर रही है। मार्च में एजेंसी ने उनसे मुंबई में पूछताछ की थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कोचर और उनके पति मंगलवार को तय समय पर 11:30 बजे ईडी के खान मार्केट स्थित दफ्तर पहुंचे।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/30rVRJM
Previous Post
Next Post
Related Posts