मुंबई, 10 मई (भाषा) शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद और गहराने के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 96 अंक टूट गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,300 अंक से नीचे आ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बेहद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में 95.92 अंक या 0.26 प्रतिशत टूटकर 37,462.99 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 37,370.99 अंक का निचला स्तर और 37,721.98 अंक का उच्चस्तर भी छुआ। इसी तरह निफ्टी 22.90 अंक या 0.20
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VV62ac