सैट से राहत मिलने के बाद एनएसई के तीन अधिकारियों ने फिर काम शुरू किया

मुंबई, सात मई (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के तीन वरिष्ठ अधिकारियो ने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) से राहत मिलने के बाद मंगलवार को अपने पदों पर फिर कामकाज शुरू कर दिया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पिछले सप्ताह को-लोकेशन मामले में इन अधिकारियों को प्रतिबंधित कर दिया था। सेबी ने इन तीन अधिकारियों को ब्रोकरेज कंपनियों के साथ सांठगाठ के लिए शेयर बाजार में किसी पद पर काम करने से रोक दिया था। इन अधिकारियों को को-लोकेशन मामले में अनुचित लाभ पाने वाले ब्रोकरेज के साथ सांठगाठ का दोषी पाया गया था। मामले से जुड़े एक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Lw9wfr
Previous Post
Next Post
Related Posts