मारूति सुजुकी ने अप्रैल में उत्पादन दस प्रतिशत तक घटाया

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने सभी कारखानों में वाहनों के विनिर्माण को दस प्रतिशत तक घटा दिया है। कंपनी ने लगातार तीसरे महीने उत्पादन में कटौती की है। उसने इस साल फरवरी और मार्च में भी उत्पादन में कमी की थी। एमएसआई ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि उसने अप्रैल में 1,47,669 वाहनों का विनिर्माण किया। कंपनी ने पिछले साल के इसी महीने में 1,63,368 वाहनों का विनिर्माण किया था। कंपनी ने यूटिलिटी वाहनों को छोड़कर बाकी सभी श्रेणियों के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Q0ksR6
Previous Post
Next Post
Related Posts