नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने गुजरात के आईटीआई-बेचारजी में कौशल विकास केंद्र स्थापित किया है। इस केंद्र पर सालाना 7,000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। मारुति सुजुकी ने मंगलवार को बयान में कहा कि बेचारजी में विशिष्टता केंद्र (सीओई) की स्थापना गुजरात सरकार के सहयोग से की जा रही है। कंपनी ने कहा कि इस केंद्र के जरिये राज्य के आईटीआई के विद्यार्थियों की तकनीकी शिक्षा के स्तर को सुधारा जाएगा और उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही इसके जरिये कंपनी प्रभावी तरीके से कुशल भारत पहल में अपना योगदान देगी। कंपनी ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/30ktjBG