जेएसपीएल को आरवीएनएल से 665 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) इस्पात निर्माता जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से 89,042 टन रेल की आपूर्ति का 665 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में कहा है कि जेएसपीएल को आरवीएनएल से आगामी परियोजनाओं के लिए 89,042 टन रेल की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक नौशाद अख्तर अंसारी ने कहा, ''यह ऑर्डर घरेलू रेल क्षेत्र में उपस्थिति बढ़ाने की जेएसपीएल की रणनीतिक प्रतिबद्धता को दिखाता है।''

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Hfsv8K
Previous Post
Next Post
Related Posts