सिडनी, नौ मई (एएफपी) ऑस्ट्रेलिया में केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि कई सुरक्षा फीचर से लैस 50 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के नोटों पर टंकण संबंधी एक चूक रह गयी है। पीले और हरे रंग का यह नोट पिछले साल अक्टूबर में चलन में आया था। इस नोट पर ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला सांसद एडिथ कोवान के एक भाषण का अंश भी सूक्ष्म अक्षरों में मुद्रित है। हालांकि लगता है कि उस भाषण की वर्तनी को नहीं जांचा गया था और सात महीने बाद टंकण से जुड़ी एक गलती पकड़ में आई। कोवान के 1921 के भाषण
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/30895v2