नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) रीयल एस्टेट ब्रोकरेज से जुड़ी कंपनी 360 रीयल्टर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अमेरिकी कंपनी रिसा रीयल्टी का अधिग्रहण कर लिया है। इस कंपनी के जरिए वह अमेरिका में भारतीय संपत्तियों की बिक्री करेगी। उसने चालू वित्त वर्ष में 750 करोड़ रुपये की कुल बिक्री का लक्ष्य रखा है। इस अधिग्रहण के बाद गुरुग्राम स्थित 360 रीयल्टर्स अमेरिका के संपत्ति बाजार में कदम रखेगी और न्यूयॉर्क, शिकागो, लॉस एंजिलिस, सैन फ्रांसिस्को, बोस्टन और वाशिंगटन सहित एनआरआई की बहुलता वाले बाजारों में कार्यालयों की स्थापना करेगी। 360 रीयलटर्स के एमडी एवं सीईओ अंकित कंसल ने 'पीटीआई-भाषा'
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Wt5CVw