सूचीबद्धता के दिन नियोजेन केमिकल्स का शेयर 23 प्रतिशत चढ़ा

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्धता के दिन नियोजेन केमिकल्स का शेयर करीब 23 प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी के शेयर का निर्गम मूल्य 215 रुपये प्रति शेयर था। बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 22.58 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 263.55 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले दिन में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 16.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 251 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी कंपनी का शेयर 22.58 प्रतिशत बढ़कर 263.55 रुपये पर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार में कंपनी के 2.88 लाख शेयरों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Luz6l2
Previous Post
Next Post
Related Posts