मुंबई, 14 मई (भाषा) शेयर बाजारों में पिछले नौ कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला मंगलवार को थम गया। फार्मा, बैंकिंग और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लाभ बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 228 अंक सुधर गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 74 अंक का लाभ रहा। सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एसबीआई में लाभ से बाजार सुधरा। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा सबसे अधिक 5.87 प्रतिशत लाभ में रहा। वहीं भारती एयरटेल, वेदांता, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 5.40 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Yw2ngJ