नौ अभावग्रस्त जिलों की भू राजस्व वसूली 15 जुलाई तक स्थगित

जयपुर, 14 मई (भाषा) राज्य सरकार ने नौ जिलों के अभावग्रस्त गांवों में भू राजस्व संग्रहण को 15 जुलाई तक स्थगित कर दिया है।राज्य सरकार ने इस बारे में आदेश जारी किया है। इसके तहत बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, हनुमानगढ़, पाली, चूरू व नागौर जिले के 5,555 अभावग्रस्त गांवों की भू राजस्व वसूली 15 जुलाई 2019 तक स्थगित की गयी है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने नौ जिलों के कुल 5,555 गांवों को अकाल से प्रभावित होने के कारण अभावग्रस्त घोषित किया था। इनकी भू राजस्व वसूली 28 फरवरी, 2019 तक स्थगित की गयी थी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Q2oHLJ
Previous Post
Next Post
Related Posts