हाजिर मांग के कारण रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में 0.49 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) हाजिर बाजार की सकारात्मक धारणा के अनुरूप व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोया तेल की कीमत 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 737.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई। एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोया तेल के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.6 रुपये अथवा 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 737.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गये जिसमें 38,420 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार रिफाइंड सोया तेल के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.55 रुपये अथवा 0.49 प्रतिशत की तेजी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2vU0BcY
Previous Post
Next Post
Related Posts