(ललित के झा) वाशिंगटन, 23 फरवरी (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत सी समस्याएं हैं और पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत कोई ठोस निर्णय लेने पर विचार कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से लदे वाहन से जवानों की बस को टक्कर मारकर इस हमले को अंजाम दिया था। भारत ने हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा कूटनीतिक हमला करते हुए आतंकवाद को
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Sm7TyW