नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) एस्सार आयल यूके ने बुधवार को बीपी की पाइपलाइन और तेल टर्मिनल में हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की। इससे कंपनी को अपनी स्टेनलो रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों के परिवहन में मदद मिलेगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस तंगापांडियन ने कहा कि एस्सार आयल यूके आयल पाइपलाइन (यूकेओपी) में बीपी की 11 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह पाइपलाइन स्टेनलो रिफाइनरी से उत्पादों का परिवहन करती है। इसके साथ किंग्सबरी टर्मिनल में 45 प्रतिशत तथा नार्थम्प्टन तेल भंडारण टर्मिनल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WLwQaz