अपोलो के नये अस्पताल का राष्ट्रपति कल करेंगे उदघाटन

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को लखनऊ में अपोलो अस्पताल के 330 बिस्तरों वाले नये अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘नये अस्पताल का उद्घाटन राष्ट्रपति 24 फरवरी को करेंगे।’’ कंपनी ने कहा कि यह नया अस्पताल 3,50,00 वर्गफुट में बना है। इसमें कुल 330 बिस्तरों में से 110 बिस्तर गंभीर चिकित्सा के लिये समर्पित होंगे। इसमें 24 घंटे ट्रॉमा सेंटर के साथ ही हृदयरोग विज्ञान, कैंसर चिकित्सा, मस्तिष्क, गैस्ट्रो आदि की चिकित्साएं उपलब्ध होंगी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Eqsj6e
Previous Post
Next Post
Related Posts