नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने शुक्रवार को कहा अग्निवेश अग्रवाल ने कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बीएसई को दी गयी जानकारी में कहा है, "अग्निवेश अग्रवाल ने सूचित किया है कि वह अपनी अन्य रुचियों को पूरा करने के लिए हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के चेयरमैन और निदेशक पद से इस्तीफा दे रहे हैं।" कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक अग्रवाल को 15 नवंबर, 2005 को नियुक्त किया गया था। वेबसाइट के मुताबिक वह स्टरलाइट आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड के निदेशक भी हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SkHt0s