नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में कटौती से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा और छोटे कारोबारियों तथा घर के खरीदारों को सस्ता कर्ज उपलब्ध हो सकेगा। रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष की अंतिम द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को चौथाई प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया है। माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक के इस कदम से ब्याज दरें नीचे आएंगी। गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत करने और अपने को
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GshlP3