भारत में विभिन्न स्तरों पर उपस्थिति की योजना : आइकिया

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) घरेलू फर्नीचर और साज-सज्जा सामान बनाने वाली स्वीडन की कंपनी आइकिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी भारत में विभिन्न स्तरों पर उपस्थिति दर्ज कराने की योजना है। कंपनी ने पिछले साल हैदराबाद में अपना पहला स्टोर खोला था। आइकिया इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर बेटजेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हम लंबे समय से भारत के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। हम यहां हर मंच पर उपस्थिति चाहते हैं। हम यहां तीन प्रारूपों के स्टोर- बड़े स्टोर, ऑनलाइन और छोटे स्टोरों पर उपलब्ध रहेंगे।” उन्होंने बिजनेस टुडे माइंडरश 2019 से इतर यह बात कही।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2X4F11Y
Previous Post
Next Post
Related Posts