चंडीगढ़, 23 फरवरी (भाषा) केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को मोहाली के ज़ीरकपुर में रबी विपणन सत्र 2019-20 के संदर्भ में पंजाब और हरियाणा क्षेत्रों के भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के दौरान, एफसीआई पंजाब के अधिकारियों ने सूचित किया कि रबी विपणन सत्र 2019-20 के लिए 130 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एफसीआई हरियाणा के अधिकारियों ने कहा कि इस विपणन सत्र में 85 लाख टन फसल की खरीद की जाएगी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GZxAmM