कोलकाता, सात फरवरी (भाषा) पेप्सिको इंडिया ने पश्चिम बंगाल में अपने परिचालन के विस्तार की योजना बनाई है। इसके तहत कंपनी राज्य में अपने स्नैक्स विनिर्माण संयंत्र में नई उत्पादन लाइन लगाने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस अतिरिक्त स्नैक्स लाइन लगाने पर वह कितना निवेश करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राज्य से आलू की खरीद 50 प्रतिशत बढ़ाएगी। इस बारे में संपर्क करने पर पेप्सिको के एक अधिकारी ने निवेश का खुलासा करने से इनकार करते हुए कहा कि वह इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। बेवरेज से स्नैक्स
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BpmcND